
स्वर्गीय रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय, खरोरा, जिला - रायपुर, छत्तीसगढ़" राज्य के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जिसकी स्थापना उच्च शिक्षा विभाग के आदेश क्र. 104 / 01 आ . उ . शि./ योजना /2017 दिनांक 15 जून 2017 के तहत् नवीन शासकीय महाविद्यालय खरोरा के रूप में स्थापना शासकीय माध्यामिक शाला खरोरा परिसर में प्रारंभ की गई थी। छत्तीसगढ शासन के निर्देशानुसार सन् 2022 में महाविद्यालय का नाम परिवर्तन करके महाविद्यालय का नाम, खरोरा क्षेत्र के दानवीर दाऊ स्व . रामप्रसाद देवांगन जी के स्मृति में स्व . रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय खरोरा रखा गया । महाविद्यालय के वर्तमान नव - निर्मित भवन की उद्घाटन तत्कालिन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से दिनांक 02 अगस्त 2022 को सम्पन्न हुआ।
महाविद्यालय में प्रारंभ से ही कला, वाणिज्य और विज्ञान विषयों में स्नातक स्तर और सत्र 2024 से NEP-2020 आधारित संकायो और विषय पर अध्ययन - अध्यापन हो रही है।